इस अनोखे बादशाह के राज में कद के हिसाब से मिलती थी सैनिकों को तनख्वाह

By: Ankur Tue, 22 Sept 2020 3:24:35

इस अनोखे बादशाह के राज में कद के हिसाब से मिलती थी सैनिकों को तनख्वाह

इतिहास में कई बादशाह हुए हैं जो अपनी अनोखी खासियत के चलते प्रसिद्द हुए हैं। लेकिन वहीँ कुछ बादशाह भी ऐसे हुए हैं जो अपने अनोखेपन के चलते भी जाने जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे अनोखे बादशाह के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने सैनिकों को काबिलियत के अनुसार नहीं बल्कि कद के हिसाब से तनख्वाह देता था। यह सुनने में तो अजीब लगता है, लेकिन है बिल्कुल सच। हम बात कर रहे हैं फ्रेडरिक विलियम प्रथम की जिसने जिसने 1713 से लेकर 1740 तक प्रशा पर राज किया। वैसे तो वो एक शांत और दयावान राजा था, लेकिन अपनी सेना के विस्तार का बहुत शौक था। कहते हैं कि उसके राजा बनने से पहले प्रशा की सेना में करीब 38 हजार सैनिक होते थे, जिसे बढ़ाकर उसने करीब 83 हजार कर दिया।

राजा फ्रेडरिक को लंबे सैनिकों से काफी लगाव था। उसके राज्य में लंबे सैनिकों की एक अलग रेजिमेंट थी, जिसे 'पॉट्सडैम जाएंट्स' कहते हैं। इस रेजिमेंट में सारे सैनिक छह फीट से ज्यादा के थे। राजा फ्रेडरिक की सेना में जो लंबा सैनिक था, उसका नाम जेम्स किर्कलैंड था। जेम्स किर्कलैंड की लंबाई सात फीट एक इंच थी।

weird news,weird king,salary on the tallness,world most freak king,frederick william i ,अनोखी खबर, अनोखा राजा, लम्बाई के अनुसार तनख्वाह, अनोखा राजा, फ्रेडरिक विलियम प्रथम

राजा फ्रेडरिक की सबसे खास बात ये थी कि वह भले ही लंबे सैनिकों को अपनी सेना में भर्ती करता था, लेकिन वह युद्ध नहीं चाहता था। कुछ इतिहासकारों की मानें तो वह सिर्फ दूसरे राज्यों को डराने के लिए ऐसा करता था। चूंकि वह एक शांतिप्रिय और उदार राजा था, इसलिए अन्य राजाओं से भी उसके अच्छे संबंध थे। लिहाजा उस देश के राजा भी अपने लंबे सैनिकों को फ्रेडरिक की सेना में भर्ती होने के लिए भेज देते थे। इसके अलावा आसपास के जमींदार भी अपने सबसे लंबे मजदूरों को उसके पास भेज देते थे।

बाद में राजा फ्रेडरिक का शौक सनक में बदल गया। कहते हैं कि वह अपने लंबे सैनिकों को अजीबोगरीब कामों में लगाने लगा। जैसे कि वो जब उदास होता तो 200-300 सैनिकों को महल के अंदर बुलाता और उनसे नाच-गाना करवाता। इसके अलावा जब वो कभी बीमार पड़ता तो लंबे सैनिकों को कहता कि वो उसके कमरे में हथियारों के साथ मार्च करें।

weird news,weird king,salary on the tallness,world most freak king,frederick william i ,अनोखी खबर, अनोखा राजा, लम्बाई के अनुसार तनख्वाह, अनोखा राजा, फ्रेडरिक विलियम प्रथम

राजा फ्रेडरिक के बारे में यह भी कहा जाता है कि उसने एक खास तरह का रैक बनवा रखा था। पहले से ही जो लंबे सैनिक थे, उन्हें उस रैक में बांधकर खींचा जाता था, ताकि उनकी लंबाई और बढ़ सके। उसके इस सनक की वजह से कई सैनिकों की मौत हो गई थी। उसकी सनक का सबसे बड़ा उदाहरण ये मिलता है कि बाद में वो अपने लंबे सैनिकों और प्रशा की लंबी महिलाओं को जबरदस्ती संबंध बनाने को बोलता था, ताकि उनसे जो बच्चा पैदा हो, वह लंबा हो।

31 मई 1740 को 51 साल की उम्र में राजा फ्रेडरिक की मौत हो गई। कहते हैं कि उस समय उसके 'पॉट्सडैम जाएंट्स' रेजिमेंट में लंबे सैनिकों की संख्या 3000 के आसपास हो गई थी। उसकी मौत के बाद भी कई सालों तक यह रेजिमेंट सक्रिय रहा, लेकिन 1806 में राजा फ्रेडरिक के बेटे फ्रेडरिक ग्रेट ने उस रेजिमेंट को ही भंग कर दिया और सभी सैनिकों को आम सैनिकों में मिला दिया।

ये भी पढ़े :

# सोशल मीडिया पर इस अनोखे विडियो ने मचाई तबाही, एक बड़ी चिड़िया को खा गई छोटी सी मकड़ी

# अनोखा स्विमिंग पूल जहां पौधों की जड़ों से निकलता हैं पानी, नहीं पड़ती सफाई की जरूरत

# सुनसान टापू पर अनोखी नौकरी जिसके लिए 50 हजार में से चुना गया यह कपल

# अनोखा मशरूम जिसे छूने मात्र से आप पड़ सकते हैं बीमार, खाना तो दूर की बात

# अनोखा म्यूजियम जहां खुद बना सकेंगे अपने पसंद की चॉकलेट और ले सकेंगे स्वाद

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com